बदरीनाथ। बद्रीनाथ धाम में माणा गाँव के नजदीक ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दबने की खबर आ रही है।
हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। दो दिन से बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण शुक्रवार दोपहर को यहां एक बड़ी तबाही मच गई। भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूट गया। इससे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। हालांकि, 10 मजदूरों को बचा लिया गया है।
जैसे ही प्रशासन और बीआरओ की टीम को जानकारी हुई, वैसे ही दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने बताया कि बर्फ गिरने के बाद 57 मजदूर दब गए. हालांकि 10 को बचा लिया गया है।