ट्विन विन संस्थान ने हल्द्वानी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्विन विन की छात्रा अदिति जुयाल ने द ड्रीमस्केप जर्नी नामक किताब लिखी है।
इससे पहले अदिति ने वर्ष 2022 में अपने साथी छात्रों के साथ मिलकर द शीन ऑफ होप पुस्तक लिखी थी। अदिति क्रिकेटर आर्यन जुयाल की बहन है। उनके पिता डॉ. संजय जुयाल और माता डॉ. प्रतिभा जुयाल प्रसिद्ध चिकित्सक है। बेटी के किताब लिखने पर परिवार में खुशी का माहौल है। आज ट्विन विन शिक्षण संस्थान ने इसका विमोचन किया।
अदिति ने अपनी मेहनत और लगन का श्रेय अपने भाई क्रिकेटर आर्यन जुयाल को दिया है। आर्यन आईपीएल खेल चुके है। इसके अलावा वो भारतीय अंडर-29 टीम के कप्तान और भारतीय अंडर-23 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. संजय जुयाल ने कहा की मेरी बेटी ने कुछ ऐसा काम किया है, मुझे बेटी पर गर्व है। वही माता प्रतिभा जुयाल ने कहा की अदिति जो चाहती है वो करें। यही मेरे लिए खुशी की बात है। उनकी इस पुस्तक को कार्यक्रम में पहुंचे कई लोगों ने हाथोंहाथ लिया।