देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ शासकीय आवास पर माँ आदिशक्ति भगवती की पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के प्रथम दिवस की अधिष्ठात्री माँ शैलपुत्री से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर सम्पूर्ण प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि माँ भगवती इस संसार के प्रत्येक प्राणी स्वरूप में मौजूद है और हम उस माँ भगवती की बार बार आराधना करते हैं और प्राणी जगत के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। माँ भगवती सबको सुख, समृद्धि दे।