बालेंदु शाह का नेपाल की सत्ता में काबिज होना भारत के लिए महत्वपूर्ण, आपसी संबंधों में घनिष्ठता के लिए करने होंगे प्रयत्न: उ.वि.पा.

काठमांडू/कोटद्वार। नेपाल में हुए आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष बालेंदु शाह होंगे नेपाल के नये प्रधानमंत्री।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष बालेंदु शाह की पार्टी की जीत का स्वागत करते हुए कहा कि भारत के साथ दीर्घकालीन संबंधों में मधुरता बनाये रखने के लिए भारत और नेपाल का लोकतंत्रवादी होना आवश्यक है, क्योंकि भारत और नेपाल का रोटी बेटी का संबंध है जिसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के हिसाब से नहीं देखा जा सकता।

उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में नेपाल की सोच आत्मस्वाभिमान वाली रही है, जिसे भारत के विदेश सेवा के अधिकारी कभी नहीं समझ सके हैं, और भारत नेपाल के संबंधों में उनके अहंकारवादी रवैये ने हमेशा नुकसान पहुँचाया है। उम्मीद है कि भारत के डिप्लोमेट्स नेपाल को समकक्ष देश की तरह मान कर व्यवहार करेंगे।

एडवोकेट जोशी ने कहा कि भारतीय सेना को पूर्व की भांति नेपाली नागरिकों को भारतीय सेना में शामिल करना चाहिये। इस मामले में भारत नेपाल की तकरार का फायदा पाकिस्तान उठा रहा है और नेपाली नागरिकों को पाकिस्तान में सैन्य प्रशिक्षण दे रहा है, जो कि भारत नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए घातक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *