गौसेवा आयोग के अध्यक्ष कोटद्वार नगर निगम की लापरवाही पर हुए सख्त। जिलाधिकारी को दिए जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही के आदेश

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल ने नगर निगम कोटद्वार के द्वारा की जा रही लापरवाही से गोवंश को हो रहे नुकसान का लिया कड़ा संज्ञान लिया।
मुजीब नैथानी द्वारा अध्यक्ष उत्तराखण्ड गोसेवा आयोग को अवगत कराया गया था कि नगर निगम कोटद्वार द्वारा कूड़ादान हटा दिए जाने एवम स्थानीय निवासियों द्वारा कूड़ादान हेतु पूर्व में ही उक्त चिन्हित स्थलों पर कूड़ा फेंका जा रहा है जिसमें प्लास्टिक इत्यादि भारी मात्रा में मौजूद है। खुले में इस प्रकार कूड़ा फेंके जाने की वजह से गौ वंश उस कूड़े को खाने को विवश है, क्योंकि निगम में मौजूद गोवंश के आश्रय हेतु उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। नगर आयुक्त कोटद्वार को बार बार शिकायतों के बावजूद निगम उक्त समस्या के निराकरण हेतु कोई उचित कार्यवाही नहीं कर रहा है। नगर आयुक्त द्वारा यह बताया जा रहा है कि शासन द्वारा डस्टबीन फ्री सिटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुरूप शहर के विभिन्न स्थानों से डस्टबीन हटा दिए गए हैं, जबकि मुजीब नैथानी का कहना है कि जब तक कूड़ा निस्तारण की कोई ऐसी विधि शहर के निवासियों द्वारा नहीं अपनाई जाती जिससे उन्हें खुले में कूड़ा फेंकने की जरूरत ही ना पड़े, तब तक डस्टबीन को हटाया जाना गलत एवम अपराध है।


मुजीब नैथानी के पत्र के साथ साथ अन्य शिकायतों का व सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो आदि का संज्ञान लेते हुए गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल ने जिलाधिकारी गढ़वाल को जॉच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं। गौसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने बताया कि  गौवंश के साथ किसी भी तरह की लापरवाही मोदीजी के राज में बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

गौसेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह गुसाईं ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है, साथ ही साथ नागरिकों को भी जागरूक करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में गौशाला निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें जॉच जारी है। उन्होंने गौवंश के चारे के लिए अनुदान राशि बढ़ाए जाने पर पंडित राजेन्द्र अन्थवाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *