आखिरकार चंपई सोरेन बन ही गए झारखण्ड के मुख्यमंत्री

राँची। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक चंपई सोरेन ने झारखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने शुक्रवार को राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम तथा राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं दोनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चंपई सहित दोनों मंत्री हेमंत सरकार में भी मंत्री थे।

05 फरवरी को विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करेंगे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *