ऋषिकेश। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखण्ड में आरक्षण समाप्त होना चाहिए और सबको शिक्षा चिकित्सा का अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि आजादी के 75 सालों बाद भी आरक्षण से जातिगत व्यवस्था में कोई अंतर नहीं आया है और आरक्षण का लाभ पाने वाला व्यक्ति अपने समाज के वंचित तबके से छिटक कर एक नया वर्ग बन चुका है, जिसमें आरक्षण का लाभ पारिवारिक संपदा बन गया है, घटती नौकरियों ने आरक्षण से वंचित लोगों के लिए आरक्षण पाना और मुश्किल कर दिया है।
पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा का अधिकार सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करता है, जो भी योग्य है उसे उसकी योग्यता का प्रतिफल मिलता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ देते समय इसे केवल पॉच साल तक के लिए लागू किया गया था मगर उसके बाद ये एक राजनैतिक हथियार बन गया जिसका प्रतिफल समाज को नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा का अधिकार सरकार को समान शिक्षा और चिकित्सा बिना किसी दाम के प्रदान करने के लिए बाध्य करता है। उत्तराखण्ड राज्य से शिक्षा और चिकित्सा का अधिकार की शुरुआत होनी चाहिए।