आईएएस डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उत्तरकाशी जिले का पदभार ग्रहण किया

उत्तरकाशी। आईएएस डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने संभाला उत्तरकाशी के जिलाधिकारी का विधिवत पदभार।

 

डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद चौबीसवें जिलाधिकारी हैं। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज 05 फरवरी 2024 को 24वें जिलाधिकारी उत्तरकाशी के रूप में पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद कोषागार का डबल लॉक का चार्ज भी ग्रहण किया। जिला कार्यालय पंहुचने पर पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर  दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

उत्तरकाशी राज्य को राज्य गठन के 23 सालों में 24 जिलाधिकारी मिल चुके हैं, जिससे स्पष्ट है कि चीन की सीमाओं से लगा हुए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह जिला कितना संवेदनशील है।

वैसे डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के लिए यह जिला नया नहीं है। पहले वे इसी जिले के बड़कोट तहसील के उपजिलाधिकारी भी रह चुके हैं। उनके कार्यों को देख तत्कालीन जिलाधिकारी उन्हें डीएम यमुना वैली कहा करते थे।  उपजिलाधिकारी बड़कोट रहते हुए उन्होंने गंगोत्री यमनोत्री मंदिर समिति का बकायदा रजिस्ट्रेशन करवाया, जिससे मंदिर समिति को मिलने वाली आय में बढ़ौतरी हुई और समिति को अपने संसाधनों के खर्च के विधिवत रास्ते भी खुले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *