चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बता दिया कि उसे लोकतंत्र में कितना विश्वास है!

चंडीगढ़ में मेयर पद को लेकर भाजपा के द्वारा की गई कार्यवाही को उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने लोकतंत्र पर हमला बताया और लोकतंत्र की हत्या बताया ।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब एक ऐसी पार्टी हो गई है, जो कि येन केन  प्रकारेण केवल और केवल सत्ता में बने रहना चाहती है।

भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए कोई भी रास्ता अपनाने को तैयार है, उसके लिए चाहे वह नीतीश कुमार जैसे लोगों से भी समझौता करना  पड़े। जबकि दोनों के बीच इतनी खाई है कि नीतीश कुमार ने भाजपा के विधायकों की पिटाई तक करवा  दी थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा चंडीगढ़ में जिस तरीके से मेयर पद पर कब्जा किया गया है,  वह साफ गुंडागर्दी है और लोकतंत्र में ऐसी बातों का हमेशा विरोध दलों की परिधि को छोड़  कर किया जाना चाहिए ।

मुजीब नैथानी ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों के पार्षदों को मिलाकर मेयर का पद इस गठबंधन को जा रहा है , तो फिर भाजपा को इस तरीके से 8 वोट अवैध करार देकर मेयर बनाने का षड्यंत्र नहीं करना चाहिए था ।

उन्होंने कहा कि पहले से चली आ रही इस रस्साकशी से  लोकतंत्र का माहौल और खराब हो रहा है। चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई की तिथि बुधवार को रखी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *