लक्षद्वीप। मालदीव से भारत के बढ़ते तनाव एवम चीन से मालदीव की बढ़ती नजदीकियों से भारत चिंतित है। भारत के साथ सहज रिश्ते वाले मालदीव में सत्ता परिवर्तन के बाद चीन की ओर झुकाव बढ़ा है। मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत को मालदीव से अपने सैनिक हटा लेने को कहा है।
मालदीव से चीन की बढ़ती नजदीकी के कारण भारत ने लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर अपना नौसैनिक अड्डा बना लिया है। इस नौसैनिक अड्डे की जिम्मेदारी आईएनएस जटायु को सौंपी गई है।
आईएनएस जटायु का अभेद्य सुरक्षा तंत्र अब इस इलाके की निगरानी कर सकेगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि मिनिकॉय द्वीप की मालदीव से दूरी मात्र 130 किलोमीटर है।
इस नौसैनिक अड्डे से भारत को अपनी दक्षिणी सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा में अच्छी खासी मदद मिलेगी।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कहा कि इस नौसैनिक अड्डे से मालदीव पर भारत की निर्भरता खत्म होगी।