मालदीव से वापस लौट रहे हैं भारतीय सैनिक, पड़ोसी देशों पर डोरे डाल रहा है चीन

माले। भारत मालदीव के संबंधों में आए तनाव में कोई कमी नहीं आई है। मालदीव में भारत विरोधी लहर और चीन के अप्रत्यक्ष समर्थन से राष्टपति बने मोहम्मद मुइज्जू ने चुनावों में मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों के बेड़े को हटाने का वादा किया था।

उच्च स्तर की तमाम वार्ताओं के बाद भारत मालदीव से अपने सैनिक हटाने को राजी हो गया था। एक हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर  विमान के साथ मालदीव में 88 भारतीय सैनिक तैनात थे। भारत और मालदीव के बीच हुए समझौते के तहत 10 मई से पहले सभी भारतीय सैनिकों को वापस बुला लिया जायेगा।

सैनिकों के पहले जत्थे की वापसी 11 मार्च को हुई थी। 09 अप्रैल को भारतीय सैनिकों का दूसरा जत्था वापस भारत आ गया है।

मालदीव में हो रहे संसदीय चुनावों से पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने यह घोषणा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *