मंत्रियों के भत्ते बढ़ाने की बजाय मंहगाई घटाने पर जोर देना चाहिए मोदी ट्रिपल इंजन सरकार को: एडवोकेट जोशी

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने मंत्रियों के भत्तों में तीस हजार रुपयों की बढ़ोतरी का विरोध किया। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि मंत्रियों को लाखों रुपयों के साथ सुविधायें भी दी जा रही हैं ऐसे में तीस हजार रुपयों की बढ़ोतरी दुर्भाग्यपूर्ण है।

एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि जहाँ राज्य को चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में पैसों की लगातार कमी हो रही है । नई योजनाओं के लिए पैसा नहीं है। जीएसटी घटने के बावजूद उसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है और मंहगाई रोज बढ़ रही है। ऐसे में मंत्रियों के भत्ते बढ़ाने की बजाय मोदी की ट्रिपल इंजन सरकार को मंहगाई घटाने के लिए काम करना चाहिए था, इससे मंत्रियों के भत्ते बढ़ाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल कुमाऊँ में शिक्षा के अच्छे विद्यालय और अस्पताल खोले जाने की जरूरत है और बाहरी लोग प्रदेश की डेमोग्राफी बदल रहे हैं इसको रोकने के लिए मूल निवास 1950 लागू किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत राजधानी गैरसैंण बना कर करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *