दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड के 4 गांवों को पर्यटन ग्राम पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
समारोह में इस साल सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन के लिए,जो अपनी ऊंचाई,खूबसूरती और चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है, साथ ही उत्तरकाशी के ही हर्षिल गांव और पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज के रूप में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बागेश्वर जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए पुरस्कृत किया गया। सूपी गांव पारंपरिक कृषि पद्धतियों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां पर्यटकों को ग्रामीण जीवन और खेती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त किया जा रहा है।
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटक ग्राम प्रतियोगिता का आयोजन करता है जिसमें संस्कृति एवं प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्य वी जीवन शैली को बढ़ावा देने तथा आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को इस प्रतियोगिता में रखा जाता है, और इन्हीं विषयों पर राज्यों को शामिल किया जाता है। इस साल विषयों के आधार पर उत्तराखंड के 4 गांवों को चयनित किया गया है।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे अपन निदेशक पर्यटन व नोडल अधिकारी पूनम चंद एवं चयनित 4 ग्रामों से, जखोल के ग्राम प्रधान विनोद कुमार,हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, गुंजी के ग्राम प्रतिनिधि कृष गुंज्याल, सूपी की ग्राम प्रधान प्रेम देवी आदि मौजूद रहे।