नई टिहरी। मुख्यमंत्री का करीबी बताकर उपजिलाधिकारी से झील में घूमने की अनुमति मांग रहे व्यक्ति पर संदेह होने पर थाना चंबा पुलिस को दी इसकी सूचना।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बता रहा है, जो टिहरी झील के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की अनुमति मांग रहा है, ताकि वो झील में मौज-मस्ती कर सके। उसपर संदेह होने पर थाना चंबा पुलिस को दी।
इस सूचना पर थाना चंबा पुलिस ने इस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो यह व्यक्ति फ्रॉड निकला और यह व्यक्ति झूठ बोलकर प्रतिबंधित टिहरी झील में घूमना चाहता था। पकड़ा गया व्यक्ति शक्तिपाल पुत्र अंग्रेज बहादुर, निवासी ग्राम कुदर, जिला गौंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
टिहरी पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ़ वैधानिक कार्यवाही की गई।