रेलवे ने की किराये भाडे में वृद्धि, बढ़ोतरी से 600 रूपये की अतिरिक्त आय का है अनुमान

नई दिल्ली। रेलवे ने जनरल से लेकर एसी तक के किराए में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 26 दिसंबर से लागू होने जा रही है। भारतीय रेलवे के अनुसार 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा पर किराया नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन इससे अधिक दूरी तय करने पर जनरल क्लास में प्रति किलोमीटर किराए में 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी। वहीं एसी श्रेणी में भी किराया प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ाया गया है। रेलवे ने बताया कि 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को केवल 10 रुपए अतिरिक्त देने होगे।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उपनगरीय सेवाओं और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई अतिरिक्त राशि नहीं चुकानी होगी।

रेलवे के इस किराया युक्तिकरण से चालू वित्त वर्ष में लगभग 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक दशक में रेलवे नेटवर्क और परिचालन में बड़ा विस्तार हुआ है। बढ़ते संचालन और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने अपने मानव संसाधन में भी वृद्धि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *