संघ प्रचारक संजय विनायक जोशी के जन्मदिन ने नई संभावनाओं के कयास को दिया बल

नई दिल्ली। आज दिल्ली के गोल मार्केट में बड़ी घूमधाम से संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय विनायक जोशी का जन्मदिवस मनाया गया। इस बड़ी धूमधाम के पीछे संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय विनायक जोशी को जल्द ही किसी बड़ी जिम्मेदारी का पद मिलने की संभावना को बताया जा रहा है।

दिल्ली के भाजपा नेता उमंग कुमार ने संजय विनायक जोशी से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। गौरमतलब है कि संजय विनायक जोशी की संघ में बड़ी अच्छी पकड़ मानी जाती है, उन्होंने गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी संघ के प्रचार में साथ निभाया है।

भाजपा नेता उमंग कुमार ने बताया कि संजय विनायक जोशी के लम्बे अनुभव का फायदा उत्तराखण्ड को हो, ऐसी कोशिश की जाएगी। संजय विनायक जोशी के कार्यालय में देश के विभिन्न भागों से लोग पहुँचे और उन्होंने संजय विनायक जोशी को अपने अपने तरीकों से जन्म दिवस की बधाईयां दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *