उत्तराखण्ड शासन में हो सकते हैं कभी भी स्थानांतरण, सचिवालय में होमवर्क पूरा, चार तहसीलदारों को भी बनाया उपजिलाधिकारी

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस सूची में कई अफसरों का कद बढ़ रहा है। उधर शासन में ऐसे कई विभाग है जिनको लेकर बदलाव की चर्चा जोरों पर चल रही है। माना जा रहा है कि इस सूची को तैयार करने में मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी की अहम भूमिका रही है, जबकि अब सिर्फ सूची कार्मिक विभाग से जारी होने तक का इंतजार रह गया है।

शासन में विभिन्न जिम्मेदारियों को देख रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद सिंह ह्यांकी भी आज सेवानिवृति हो गए है। शासन में अरविंद सिंह ह्यांकी अब तक पेयजल और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देख रहे थे। 

आईएएस अधिकारी नितेश झा के भी प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने की खबर है, उन्हें कोई महत्वपूर्ण विभाग मिल सकता है। जानकार बताते हैं कि अधिकतर महत्वपूर्ण विभाग अब तक पावरफुल रहने वाले अफसरों के इर्द गिर्द ही सूची में दिखेंगे। प्रदेश में राज्य के कई आईएएस अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं। उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदय राज अगस्त महीने में रिटायर हो रहे हैं। उनके पास जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के अलावा MD गन्ना जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इनके अलावा आईएएस विनोद रतूड़ी, विजय यादव भी इसी साल सेवानिवृत हो जाएंगे।

कार्मिक विभाग ने आज चार तहसीलदार के प्रमोशन से जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया है। इन सभी को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। जिन चार तहसीलदारों को पदोन्नति किया गया है उनमें खुशबू आर्य, नितेश डागर, संजय कुमार और रेखा का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *