वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और नरेंद्र सिंह नेगी को मिले उनका अधिकार : उविपा

उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भारत रत्न और नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म विभूषण देने की मांग की।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष राजपाल रावत ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों द्वारा किया गया कार्य न केवल अविस्मरणीय है, वरन वह एक ऐसा असंभव कार्य था, जिसकी कल्पना ब्रिटिश सरकार तो छोड़ो दुनिया के किसी देश ने नहीं की थी। पेशावर विद्रोह ने ब्रिटिश शासन को अंदर तक हिला दिया था। यही विद्रोह नेवी म्यूटिनी और आजाद हिंद फौज के गठन का जनक बना। इस विद्रोह के बाद भारत में आजादी की ऐसी लहर आई कि ब्रिटिश सरकार चाह कर भी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को और उनके साथियों को मृत्यु दण्ड न दे सकी। राजपाल रावत ने कहा सच्चे देशभक्त ही वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भारत रत्न देंगे।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली

 

राजपाल सिंह रावत ने साथ ही साथ उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म विभूषण देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र  सिंह नेगी वैसे तो इन पुरस्कारों से ऊपर हैं, मगर ये दोनों पुरस्कार हमारा अधिकार हैं और गढ़वालियों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए खुद को तैयार करना होगा, नहीं तो बाहरी न केवल नौकरी जमीन वरन समाज और संस्कृति पर  भी अपना कब्जा जमा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *