धधकता प्रदेश छोड़ चुनावी प्रचार में व्यस्त मुख्यमंत्री धामी, उविपा ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर उठाये सवाल

कोटद्वार। एक तरफ प्रदेश में आपदा का माहौल है, प्रदेश में जगह जगह जंगल धधक रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए दक्षिणी राज्यों का दौरा कर रहे हैं।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कहा कि पपेट मुख्यमंत्री की यह मजबूरी होती है कि राज्य में आग लगी हुई है, मगर केंद्रीय नेतृत्व के कारण मुख्यमंत्री को चुनाव अभियानों में भाग लेना पड़ रहा है, जब एक मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की आपदा में प्रदेश को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि सिलक्यारा हादसे में झट से ग्राउंड जीरो पर पहुँचने वाले मुख्यमंत्री प्रदेश की इतनी बड़ी आपदा में ग्राउंड जीरो छोड़ो प्रदेश में मौजूद नहीं हैं।

सिकंदराबाद में चुनावी सभा करते मुख्यमंत्री धामी

उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री आपदा के वक्त प्रदेश में रहना चाहते हैं, मगर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश की नहीं बल्कि चुनावों की चिंता है, इसीलिए प्रदेश की सुरक्षा दाव पर लगा मुख्यमंत्री देश भर में चुनावी सभायें कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *