महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ़्तार

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा साईबर क्राइम के अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दिल्ली से गिरफ़्तार किया है।

अभियुक्त मनोज कुमार लोहिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद लोहिया निवासी सिरकुंज, झूलाघाट पिथौरागढ़ ने एक महिला से जान-पहचान करके उसका शारीरिक शोषण कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। अभियुक्त ने महिला को अश्लील वीडियो वायरल न करने के बदले उससे पैसों की मांग करने लगा। महिला ने अपने पति और सास से किसी बहाने से पैसे लेकर समय-समय पर अभियुक्त को 20 हज़ार रुपए भी दिए। लेकिन अभियुक्त द्वारा और पैसों की मांग करने लगा, तब महिला और पैसों को नहीं दे पाई।
19-7-24 को महिला ने घर के पंखे से लटक कर फांसी लगा के आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या के लिए फांसी लगाते वक्त अभियुक्त को वीडियो कॉलिंग की। जिसकी पूरी वीडियो अभियुक्त के मोबाइल से बरामद की गई।

मृतक की मां ने 9 अगस्त 24 को थाना नाचनी में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाने में अभियुक्त मनोज कुमार लोहिया के खिलाफ़ धारा 108/308(4)/251(3) बी0एन0एस0 व 67 ए आई 0टी0एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अभियुक्त मुकदमा दर्ज होने से ही फरार चल रहा था। जिस पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 5 हज़ार का भी ईनाम घोषित किया गया था। सी0ओ0 परवेज अली, थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी व प्रभारी सर्विलांस मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टेक्निकल टीमों ने अभियुक्त मनोज कुमार लोहिया को जे0जे0 कॉलोनी, ए ब्लॉक, दिल्ली से गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *