स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पर उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने दी पहाड़ के गाँधी को श्रद्धांजलि

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने उत्तराखण्ड के गाँधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन को गाँधी जी के प्रेरणा से अहिंसात्मक ही बनाये रखा। उन्होंने कहा कि यद्यपि कुछ तथाकथित हिंदू वादी संगठनों ने इस आंदोलन को भटकाने के प्रयत्न भी किए जिसकी परिणति मुजफ्फरनगर नगर कांड के रूप में सामने आई मगर स्वर्गीय बडोनी जी आंदोलन को अहिंसा के माध्यम से ही चलायमान रखा और इसी वजह से 42 शहादतों के पश्चात उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस ने राज्य आंदोलन शहीदों के सपनों का राज्य उत्तराखण्ड को बनने नहीं दिया और यही हमारा दुर्भाग्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *