देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली में मकान खरीदने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरिओम ने जसवीर कौर, आनंद और सोनिया आनंद पर मकान की खरीद के दौरान तय भुगतान नहीं करने और दिए गए चेक बाउंस होने के आरोप लगाये। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने जांच की जिम्मेदारी एसपी सिटी को सौंपी है।
पीड़ित हरिओम सहगल (निवासी- कंडोली, देहरादून) के अनुसार, उन्होंने मजबूरी में 21 जून 2021 को खुड़बुड़ा मोहल्ला स्थित अपना भवन जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद को बेचा था। पीड़ित का आरोप है कि रजिस्ट्री वाले दिन ही आरोपी पक्ष ने उनकी जेब से कुछ चेक निकाल लिए और जो चेक दिए, वे बाद में बाउंस हो गये।
पीड़ित ने बताया जब उन्होंने कानूनी कार्रवाई शुरू की तो आरोपी पक्ष रसूख के बल पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसके बाद में 2024 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह मामला देहरादून स्थानांतरित किया गया। शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सोनिया आनंद रावत के अलग-अलग बैंकों में तीन अलग-अलग नामों से खाते चल रहे हैं।
हरिओम सहगल का आरोप है कि 30 जनवरी 2022 को पूर्व मंत्री के शह पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें बलपूर्वक भवन से बाहर निकाल दिया और अवैध कब्जा कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस भवन को साल 2018 में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सील कर दिया था, उसकी सील भी गैर-कानूनी तरीके से तोड़ दी गई। इसके अलावा, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर आसपास की जमीनों और वन भूमि पर अवैध कब्जा कर सड़क बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
हरिओम ने शिकायत दर्ज कराई कि जसवीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद, जिन्होंने उनसे घर खरीदा था, ने भुगतान नहीं किया। उनके द्वारा जारी किए गए चेक बाउंस हो गये। जमीन का वास्तविक भुगतान कभी नहीं हुआ ही नहीं। इन गंभीर आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, एसपी (सिटी) को व्यक्तिगत रूप से पूरे मामले की गहन जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है।
