एडवोकेट जोशी ने अमेरिका की तारीफ करते हुए उत्तराखण्ड से अवैध प्रवासियों को उनके देश भेजने की मांग की

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने  अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेजने का स्वागत करते हुए उत्तराखण्ड  में बसे अवैध प्रवासियों के निर्वासन की मांग की और कहा कि अमेरिकी सरकार के नक्शे कदम विदेशी नागरिकों को इन हालातों में उनके देश अधिक सुगमता से भेजा जा सकता है क्योंकि विश्व में अवैध प्रवासन के खिलाफ माहौल है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि भारत को कोलंबिया जैसी सख्ती और साहस दिखाना चाहिए जिसने अपने नागरिकों की अमेरिका से ससम्मान वापसी हेतु अमेरिकी सैन्य विमानों की बजाय खुद के विमान अमेरिका भेजे।

डोनाल्ड ट्रंप ने जब कोलंबिया के अवैध प्रवासियों को अमेरिकी सेना के विमान से उनके देश वापस भेजने की घोषणा की तो कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेड्रो ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि वो अपने नागरिकों की ‘गरिमा’ को बरक़रार रखना चाहते हैं. इसके बाद कोलंबिया वायु सेना के दो विमान अमेरिका गए और वो अवैध प्रवासियों को लेकर राजधानी बोगोटा पहुंचे।

इससे पहले, ब्राज़ील के अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजते समय अमेरिकी सेना के विमान की कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक हुई थीं जिनमें लोगों को हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाई गई थी।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की निंदा हुई थी। इसके बाद भी डोनाल्ड ट्रंप ने नरमी नहीं दिखाई और अमेरिकी सेना का इस्तेमाल अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने में किया जा रहा है।

अब अमेरिकी सेना के विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों को उनके देश भेजा गया है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के साथ बात करते हुए ट्रंप ने कहा था, “इतिहास में पहली बार हम सैन्य विमान में अवैध एलियंस को चढ़ाएंगे और उड़कर वहां छोड़कर आएंगे जहां से वो आए थे। हम फिर से सम्मान चाह रहे हैं, सालों से वो हम पर हंसते रहे हैं जैसे हम बेवकूफ़ लोग हों।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *