दुबई। एक तरफ भारत में चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी तक हेट स्पीच दे रहे हैं तो दूसरी ओर आम पाकिस्तानी भारत पाकिस्तान के बारे में क्या सोचते हैं ये शाहजेब रिंथ ने दुबई में बता दिया।
शनिवार 20 अप्रैल को दुबई में कराटे कॉम्बैट में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला भारत के राणा सिंह और पाकिस्तान के शाहज़ेब रिंध के बीच था। मैच जीतने के बाद शाहजेब रींथ भारत और पाकिस्तान दोनों का झंडा एक साथ लिए जीत की खुशी मनाते हुए दिखे।
फाइट के एंकर शाहज़ेब ने एक सवाल पूछा।
उन्होंने शाहजेब से कहा, “आप दो झंडे लिए हुए हैं, इसकी क्या वजह है?”
जवाब में शाहज़ेब ने कहा,”यह भारत का झंडा है और यह पाकिस्तान का। यह मुकाबला शांति के लिए था। हम दुश्मन नहीं हैं। हम साथ हैं। साथ हम कुछ भी कर सकते हैं। राजनीति वगैरह हमें अलग करने की कोशिश कर रही है। हमें साथ रहना होगा। यह भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला साथ आने के लिए था।”
उन्होंने वहाँ मौजूद सलमान खान का भी धन्यवाद किया और कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूँ, और बचपन से ही आपकी फिल्मों का फैन रहा हूं। मुझे खुशी है कि आप आज यहाँ आये।