आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला से चर्चा में आए अशोक चौहान ने ली भाजपा की सदस्यता। सैनिकों के लिए बने फ्लैटों को अन्य लोगों को देने का लगा था आरोप

मुम्बई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।  इस अवसर पर अशोक चौहान ने कहा कि इस मामले का आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। चौहान ने आदर्श जमीन घोटाले को एक राजनीतिक दुर्घटना करार दिया। अशोक चौहान ने कहा कि वह सब का साथ सबका विकास के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

चौहान को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर व मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया । गौर मतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान को आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में विभिन्न आरोपों का सामना करना पड़ा था।

8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। आदर्श घोटाले में नाम आने के बाद उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ा।

क्या है महाराष्ट्र का आदर्श घोटाला?

 

महाराष्ट्र सरकार ने युद्ध मारे गए सैनिकों और रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए बिल्डिंग बनाने का फैसला किया था। जिसे कोलाबा में आदर्श हाउसिंग सोसायटी के नाम से बनाया गया था। इसके बनने के बाद आरटीआई में खुलासा हुआ कि नियमों को ताक में रखकर इसके फ्लैट अफसरों, नेताओं को बेहद कम कीमत में दे दिए गए। इस घोटाले का पर्दाफाश 2010 में हुआ था। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को इस्तीफा देना पड़ गया था क्योंकि इस घोटाले में उनका भी नाम खूब उछला था। इस घोटाले में नाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जिसके क्रम में उनका मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *