मास्को। राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाक़े में मौजूद एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार रात गोलीबारी की घटना में कम से कम 133 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और 140 लोग घायल हुए हैं।
रूसी प्रशासन का कहना है कि कुल 11 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, जबकि चार बंदूक़धारियों को यूक्रेन भागते हुए पकड़ लिया गया।
रूसी विदेश मंत्री ने इसे एक आतंकी हमला क़रार दिया है। वहीं यूक्रेन ने हमले में हाथ होने से इनकार किया है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सभी चारों हमलावरों के पकड़े जाने का दावा किया है।रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया है परंतु इस हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के एक धड़े ने ली है। इस्लामिक स्टेट का कहना है कि हमलावर बचकर भाग गए हैं।
अमेरिका ने कहा कि उसने हमले के बारे में रूस को चेतावनी दी थी, और अपने नागरिकों को भी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की थी।
यूक्रेन ने हमले में हाथ होने से इनकार किया है