बलात्कारी बाबा राम रहीम काे मिली नौंवी बार, इस बार 50 दिन की पैरोल, उविपा ने भाजपा पर दागे सवाल

हरियाणा: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से पैरोल मिली है। इस बार राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल मिली है। इस तरह पिछले चार सालों में नौंवी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली 50 दिनों की पैरोल, चार साल में नौंवी बार हुआ ऐसा हुआ है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साल 2017 में दो महिला अनुयायियों के साथ रेप करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। राम रहीम को अब तक 9 बार पैरोल दी जा चुकी है।
गौरतलब है कि साल 2017 में राम रहीम को दो महिला अनुयायियों के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। वहीं साल 2019 में अपने कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 2021 में डेरा प्रमुख को एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने भाजपा पर सवाल दागे कि भाजपा बताए कि वो देश की लड़कियों के साथ है या बलात्कारियों के साथ? उविपा ने कहा कि चार सालों में नौंवी बार पैरोल देना बलात्कार का शिकार हुई लड़कियों के साथ नाइंसाफी है। यह बताता है कि भाजपा राज में बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। बिल्किस बानो रेप केस के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट तक में झूठ बोलकर सजा माफ करवाने की घिनौनी कोशिश की गई। किरण नेगी के हत्यारों की सही पैरवी न करने की वजह से आरोपी आरोप मुक्त हो गए। पिंकी के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए जनता को आंदोलन करना पड़ा। ममता बहुगुणा के केस में आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस केस घुमा रही है। अंकिता भंडारी के केस में वीआईपी को बचा रही है साथ ही गवाही में यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट और पूर्व एसडीएम यमकेश्वर का नाम साक्ष्य मिटाने में आने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जो बताता है कि भाजपा राज में बलात्कारियों को किस तरह संरक्षण मिल रहा है।
केदारनाथ आपदाके समय में विधवाओं के संबंध में भी बाबा राम रहीम में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था जिस पर उत्तराखण्ड विकास पार्टी के द्वारा पुलिस प्रशासन को तहरीर दिए जाने के बाद खेद व्यक्त किया गया था।


राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल?

1. 24 अक्टूबर 2020 को राम रहीम के जेल जाने के एक साल बाद में पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को पैरोल दी गई थी.

2. राम रहीम को 21 मई 2021 को लगभग सात महीने बाद ही दूसरी बार पैरोल मिली थी.

3. 7 फरवरी 2022 को तीसरी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी.

4. गुरमीत राम रहीम सिंह को जून 2022 में चौथी बार पैरोल दी गई थी.

5. अक्टूबर 2022 पांचवी बार राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था.

6. इसके बाद 21 जनवरी 2023 छठी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी.

7. सातवीं बार राम रहीम को 20 जुलाई 2023 को पैरोल दी गई थी.

8. आठवीं बार नवंबर 2023 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी.

9. अब नौवीं बार पैरोल पर गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *