पौड़ी। राजेश कोली ने फेसबुक पर अवगत कराया है कि आज सुबह 07 बजे ग्राम ठाँकर, पट्टी लंगूर वल्ला , जनपद गढ़वाल, पौड़ी के मोहन सिंह के 06 वर्षीय पुत्र कार्तिक पर गुलदार ने हमला कर दिया।
गुलदार के हमले में कार्तिक घायल हो गए हैं। कार्तिक के परिजन घायल अवस्था में कार्तिक को सतपुली लेकर आये जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश रेफर कर दिया है।
वन विभाग शाशन प्रशाशन से उम्मीद है कि पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करे।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चंद्र जोड़ी ने इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया और कहा कि हम गढ़वाली वन जानवरों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के दोषी खुद हैं। उन्होंने कहा कि खाली होते पहाड़, जंगलों में जानवरों और चारे की कमी ने गढ़वाल के गाँवों की बची खुची जनता को भी मैदान भाग जाने के लिए विवश कर दिया है। गाँव जब तक आबाद नहीं होंगे ऐसे हमले रोकने मुश्किल हो रहेंगे।