क्या मिला बॉबी पंवार के खातों में भाजपा सरकार को ! आखिर कौन कर रहा बॉबी को फंडिंग !

उत्तराखण्ड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने भाजपा सरकार से कहा कि मेरी जॉच में जो मिला वो भी, और अपने और अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों की जॉच भी करवा कर जनता को बताओ कि किसकी जेब में भ्रष्टाचार का पैसा है।

गौरमतलब है कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जॉच को लेकर बॉबी पंवार द्वारा एकता विहार कॉलोनी में दिए जा रहे धरने को 325 दिन हो चुके हैं

बॉबी  पंवार ने आरोप लगाया कि  उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा सरकार उनकी संपत्तियों की जॉच करवा रही है।  बॉबी पंवार के किसी खाते में हजार तो किसी में दो चार सौ रुपए पड़े हुए हैं। उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के खाते में भी 11 और ₹21 जमा हुए हैं।

बॉबी पंवार  ने अपनी संपत्तियों की जांच का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2012 से विधायक हैं, और 2012 में करीब 45 लाख रुपए की  उन्होंने अपनी संपत्ति की घोषणा की थी।  उन्होंने 2017 के इलेक्शन में करीब 49 लाख रुपए के आसपास अपनी संपत्ति की घोषणा की थी। यानी की 5 सालों में उनकी संपत्ति में केवल  चार लाख रुपए के आसपास की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जिसमें 2012 में उन पर करीब  साढ़े छह लाख रुपए का कर्ज था, जो 2017 में घटकर दो लाख रुपए के आसपास  रह गया था।

मगर 2022 के इलेक्शन में उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 34 लाख के आसपास हो जाती है। यानी विधायक रहने के दौरान उनकी संपत्ति में इजाफा करीब आठ लाख रुपए का होता है, मगर जब वह 3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाते तो संपत्ति में इजाफा करोड़ों रुपए का हो जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *