हरक सिंह हुए भाजपा पर हमलावर, कहा भाजपा राज में यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो सीएम भी हैं दोषी

देहरादून। ईडी के छापे के बाद हरक सिंह  भाजपा पर हुए हमलावर । हरक सिंह ने कहा कि यह केवल राजनीतिक विद्वेष की कार्यवाही है। 

मेरे यहाँ ईडी को कुछ नहीं मिला: हरक सिंह

हरक सिंह ने कहा कि ईडी मेरे यहाँ आई जरूर मगर ईडी मेरे यहां से ईडी को कुछ नहीं मिला।

अगर मैंने भ्रष्टाचार किया है तो मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचारी हैं।

हरक सिंह ने आगे कहा कि अगर मैंने कोई भ्रष्टाचार किया है तो, भाजपा राज में मैं मंत्री था, और मेरी हर फाइल मुख्यमंत्री के पास जाती थी। और मुख्यमंत्री उसका अनुमोदन करते थे। इसका मतलब है कि भाजपा के मुख्यमंत्री ने भी भ्रष्टाचार किया है।

हरक सिंह ने कहा कि डीएफओ के ट्रांसफर की बात कही जा रही है, कि किशनचंद को मैं लाया था। मगर मैंने आईएफएस  अधिकारियों के ट्रांसफर की जो फाइल भेजी थी, उसमें कई डीएफओ के नाम मुख्यमंत्री ने खुद ही बदल दिए थे। ऐसे में किशन चंद का नाम भी बदल सकते थे। मगर मुख्यमंत्री ने किशन सिंह का नाम नहीं बदला। वह आईएफएस अफसर थे और आईएफएस अफसर ही नियुक्त किया जाना था। अगर मैंने भ्रष्टाचार किया है तो भाजपा के मुख्यमंत्री ने भी भ्रष्टाचार किया है, और भाजपा राज में भ्रष्टाचार हुआ है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में स्वीकृतियाँ मुख्यमंत्री और केंद्र ने दी, इसका मतलब भ्रष्टाचार में ये भी शामिल हैं।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा की अनुमती केंद्र सरकार ने भी दी। ऐसे में अगर कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो केंद्र सरकार भी उसे भ्रष्टाचार की भागीदार है।  हरक सिंह ने यह भी कहा कि मैं तो सीबीआई के आने की का इंतजार कर रहा था कि वह मुझसे पूछताछ करे।

ईडी जिस तरीके से मेरे घर पर आई मैं हतप्रभु हूं यह राजनीतिक विद्वेष की कार्यवाही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *