देहरादून। राजधानी देहरादून से सनसीखेज खबर सामने आई है। देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में बोरे में बंद युवती की लाश मिली है। युवती के चेहरे पर घाव के निशाना है। युवती का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या कर उसका शव प्रेम नगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में ठिकाने लगाया गया है।
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार युवती की चेहरे पर घाव के कई निशान है। पुलिस का मानना है कि युवती की शिनाख्त न हो पाये, इसीलिए उनका चेहरा खराब किया गया। थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया हैं।फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही वजह पता चल पाएगी। फिलहाल पुलिस युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। युवती की उम्र 25 साल के करीब लग रही है।
प्रेमनगर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि जामुनवाला के पास कूड़े के ढेर में शव को सीमेंट के कट्टों और पॉलिथिन के थैलों से ढंक कर छिपाने का प्रयास किया गया था। कुछ स्थानीय लोगों की शव पर सबसे पहले नजर पड़ी थी। उन्होंने ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी
सूचना मिलने के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। उसके बाद शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया गया। अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की पहचान के लिए सभी थानों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अभी घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, ताकि हत्यारे के बारे में कोई सुराग हाथ लग सके।
