उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट के सामने बड़कोट तहसील में भूमि हड़पने का मामला सामने आया। जिलाधिकारी डॉ. बिष्ट के पास बड़कोट तहसील के कसलाना गाँव के दीवान सिंह एक किलोमीटर पैदल चलकर पहुँचे थे।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने दिलवाई व्हील चेयर
दीवान सिंह की पत्नी दिव्यांग है। दीवान सिंह अपनी दिव्यांग पत्नी को पीठ पर बैठाकर उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. बिष्ट के पास पहुँचे थे। दीवान सिंह की पत्नी की यह स्थिति देखकर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सबसे पहले उनके लिए व्हील चेयर मंगवा कर उन्हें दी।
भूमि विवाद में उपजिलाधिकारी बड़कोट को दिए जॉच कर कार्यवाही करने के आदेश
उसके बाद दीवान सिंह की शिकायत पर उपजिलाधिकारी बड़कोट को मामले की जॉच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए। दीवान सिंह ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है था कि कुछ लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और उन्हें इन लोगों से जान का खतरा भी है।