देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के सभागार में फ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से महिलाओं की सुरक्षा और साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमीनार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अभिनव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि सेमीनार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साईबर क्राइम के प्रति उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही पहलों और सुविधाओं की जानकारी दी।इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के उपायों को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे बताया और एक स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण बनाने की बात कही।
सेमिनार में पुलिस अधीक्षक, अपराध, श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे ने महिलाओं संबंधी अपराध, महिलाओं की सुरक्षा, उनके विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को विभिन्न अपराधों और खतरों से बचने के लिए लागू की जा रही विशेष पहलों की जानकारी दी। वहीं पुलिस उपाधीक्षक, साईबर अंकुश मिश्रा ने महिलाओं को साईबर क्राइम से होने वाले अपराधों व उनसे बचने के तरीकों की जानकारी दी। इसके साथ ही इससे सतर्क रहने के लिए भी कहा।
फ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस के इस सहयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आज की डिजिटल युग में खुद की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष डॉ0 चारु चौहान ने पुलिस महानिदेशक, अभिनव कुमार को इस कार्यक्रम को सफल बनाने व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था कमलेश उपाध्याय, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस मुख्यालय/पी एंड एम, डॉ0 निलेश आनंद भरणे, पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था सहित पूर्व अध्यक्ष, सुश्री अनुराधा मल्लाह, सचिव फ्लो उत्तराखंड, डॉ0 मानसी रस्तोगी, प्रमुख महिला उद्यमी और स्कूली अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं।