उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और बंगाल में राज्यसभा चुनावों की घोषणा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव और उपचुनाव 16 अक्टूबर को होंगे। 

जिन सदस्यों का सांसद के रूप में कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव शामिल हैं। उत्तराखंड में नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा।

पश्चिम बंगाल में अभिनेता से राजनेता बनीं रुक्मिणी मल्लिक के उच्च सदन से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद के पद से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2032 को समाप्त होने वाला था। राज्यसभा सीटों के चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। नामांकन की जांच अगले दिन होगी।

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतों की गिनती उसी दिन होगी। चुनाव 19 अक्टूबर तक पूरा हो जाना चाहिये। चुनाव आयोग ने कहा कि उसने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए पूर्व-निर्धारित विवरण भरने के लिए बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। उपरोक्त चुनावों में वरीयता अंकित करने के लिए किसी अन्य पेन का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि उसने निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया की कड़ी निगरानी के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करके पर्याप्त उपाय किए जाएंगे ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकें। इसके अलावा चुनाव आयोग ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषदों के चुनावों का शेड्यूल भी घोषित किया।

बिहार विधान परिषद के 4 स्नातक और 4 शिक्षक कोटे से 8 सदस्यों, कर्नाटक विधान परिषद के 2 स्नातक और 2 शिक्षक कोटे से 4 सदस्य, महाराष्ट्र विधान परिषद के 5 सदस्य, स्नातक से 3 और शिक्षक कोटे से 2 सदस्य और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 11 सदस्य, स्नातक से 5 और शिक्षक कोटे से 6 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर में समाप्त होने वाला है।

ECI announces schedule

 

 

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है और जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है. मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा. मतों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. जिस तारीख से पहले चुनाव पूरा हो जाएगा वह 31 अक्टूबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *