कोटद्वार। आज दिनाँक 20 सितम्बर 2026 को उत्तराखण्ड विकास पार्टी की बैठक ॐ मंगलम बैंकट हॉल कोटद्वार में हुई। बैठक में वक्ताओं ने आरक्षण, यूजीसी और एससी एसटी एक्ट को संविधान विरोधी बताते हुए उनको खत्म करने की मांग की।
वक्ताओं ने मूल निवास 1950 लागू करने, सख्त भू कानून बनाने, गढ़वाली कुमाऊँनी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, डिग्री कॉलेजों में एमबीए , होटल मैनेजमेंट, एलएलबी आदि प्रोफेशनल कोर्सेज तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने एससी एसटी एक्ट के प्रावधानों में एफआईआर दर्ज होने के साथ ही गिरफ्तारी का जो प्रावधान किया है वो संविधान में प्रदत्त स्वतंत्रता का अधिकार का स्पष्ट उल्लंघन है। वक्ताओं ने कहा कि इस एक्ट का दुरुपयोग सबसे ज्यादा हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे गैर संवैधानिक बताया था, फिर भी मोदी सरकार ने इसे संसद से स्वीकृत करा लिया।
वक्ताओं ने यूजीसी के प्रावधानों तानाशाही का सबूत बताया और कहा कि शिकायत झूठी पाये जाने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्यवाही का कोई नियम न होना बताता है कि यह ठाकुर ब्राह्मणों के खिलाफ विद्वेष भावना के साथ लाया गया है।

वक्ताओं ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए राज्य सरकार से कोटद्वार स्थित जिस भूमि की मांग की थी, उसे तुरंत गढ़वाल विश्वविद्यालय को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए दे दिया जाय।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कांग्रेस दोनों ही इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर संविधान का पक्ष लेने को तैयार नहीं हैं उन्हें केवल दलित ओबीसी का वोटबैंक नजर आ रहा है।
वक्ताओं ने मोटर नगर प्रकरण और नॉर्थ कॉर्बेट रिजॉर्ट के दोषियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग भी की । वक्ताओं ने कोटद्वार डिग्री कॉलेज में एमबीए, होटल मैनेजमेंट एलएलबी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज खोलने की मांग भी की।
बैठक में विजय पाल सिंह गुसाईं, सुदीप बौठियाल, सुनील रावत, वीरू विश्राम, एस एन पोखरियाल, अशोक नेगी, राजेंद्र प्रसाद पंत, अनिल जदली, सुल्तान सिंह रावत, राकेश नैथानी, एडवोकेट विजय नैथानी, एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी, अरविंद सिंह गुसाईं, बलवीर सिंह बिष्ट, संतोष बलोधी, मनोज जोशी,अभय काला और मुजीब नैथानी आदि शामिल थे।