कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने डीजल में आईसोब्युटेनॉल मिलाये जाने के मोदी सरकार फैसले का विरोध किया है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि पेट्रोल में E 20 बिना उचित तैयारी के मिला दिया गया और परिणाम सबसे सामने है।
पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि मोदी सरकार भारी बहुमत के बोझ तले दब गई है और रही सही कसर सांसदों की टूट फूट और खरीद फरोख्त पूरी कर रही है, इसी लिए पेट्रोलियम मंत्रालय के फैसले सड़क और परिवहन मंत्रालय ले रहा है
उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी ने जिन लोगों को मिलने के लिए आमंत्रित किया था उनसे क्यों नहीं मिल रहे हैं, और पेट्रोलियम मंत्रालय के दावे के बाद कि एथनॉल से गाड़ी का एवरेज कम होता है नितिन गडकरी जी को जनता को बताना चाहिए कि जनता के साथ ये लूट क्यों की जा रही है क्योंकि एवरेज कम होने का मतलब है कि तेल जितने रुपयों में खरीदा उससे ज्यादा का पड़ा, तो आखिर ये सरकारी लूट की छूट मंत्री जी को किसने दी?
पूरण सिंह भंडारी ने कहा कि मिलावटी तेल से एवरेज कम होना, माॅइशचर की वजह से फ्यूल पंप आदि खराब होना व पेट्रोल पंपों में एथेनॉल मिस पेट्रोल को सामान्य पेट्रोल के लिए बनी एमएस टंकी में भंडारण करने से एथनॉल का पानी के साथ रिएक्शन करने का जोखिम बढ़ना जैसे अनेक सवाल हैं जिनका जवाब मोदी सरकार के द्वारा दिया जाना चाहिये, मगर सत्ता का घमंड भी कोई चीज होता है।