टीसीएस कंपनी विवाद के बीच उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने धर्म परिवर्तन रोकने के लिये सख्त कानून बनाये जाने की मांग की

देहरादून। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए  सख्त कानून बनाने की मांग की है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह रावत ने कहा कि धर्म परिवर्तन की अधिकांश घटनाओं में महिलाओं पर दबाव बना कर धर्म परिवर्तन किये जाने या धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की बात सामने आ रही हैं, ऐसे में देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई जानी बेहद जरूरी है।

राजपाल सिंह रावत ने कहा कि टीसीएस जैसे अति आधुनिक कंपनी में काम करने वाली महिलायें टैलेंटेड महिलायें हैं, जिन्होंने पढ़ाई में अपने टेलेंट की वजह से नौकरी हासिल की है, ऐसे में एक दो नहीं ऐसी कई महिलाओं पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना बताता है कि कुछ विक्षिप्त मानसिकता वाले लोग बिना कठोर कानून बने मानने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि महिलायें ऐसे विक्षिप्त लोगों के झांसे में जल्द आ जाती हैं और समझाने पर महिला अधिकारों की धमकी भी देने लगती हैं, और यह भ्रम तब टूटता है जब अपराधी अपना काम कर चुका होता है। इस लिए धर्म परिवर्तन रोकने के लिए सख्त कानून बनाये जाने की जरूरत है।

राजपाल सिंह रावत ने कहा कि बिना कानून बने पुलिस भी कई अवसरों पर असहाय हो जाती है। उन्होंने पहाड़ों की भोली भाली महिलाओं को इसका शिकार होने से बचाने के लिए इस कानून को बनाये जाने की सख्त वकालत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *