कोटद्वार। जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों के लिये उत्तराखंड विकास पार्टी ने कांग्रेस भाजपा दोनों दलों को दोषी ठहराया।
उत्तराखंड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भाजपा कांग्रेस ने बारी बारी से जिस तरह राज किया आज आम इंसान की व्यथा तो सुनी नहीं जा रही है फिर बेजुबान जंगली जानवरों की व्यथा कौन सुनेगा।
उन्होंने कहा कि विकास के जिस रास्ते पर भाजपा कांग्रेस उत्तराखंड को ले जा रही है उसने उत्तराखंड का पारिस्थितिकीय संतुलन बिगाड़ दिया है, और पारिस्थितिकीय संतुलन के बिगड़ने की वजह से जंगली जानवरों की खाद्य श्रृंखला में रुकावट आ गई है जिस वजह से जंगली जानवर मनुष्यों पर हमलावर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोली मारने का आदेश देना समस्या का समाधान नहीं है।
