नकली नोट तो नोट नकली सिक्कों की भी हो रही खपत भारत में, सहारनपुर पुलिस ने पकड़ा सिंडिकेट

सहारनपुर। पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप और विपिन को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सिक्के कहां तैयार किए गए और सहारनपुर तक इन्हें कौन पहुंचा रहा था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने बताया कि उसे बाजार में चार हजार रुपये के नकली सिक्के चलाने के बदले 400 रुपये कमीशन मिलता था। इस जानकारी के बाद पुलिस को आशंका है कि नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने नकली सिक्के बाजार में पहुंचाए जा चुके हैं। इसके अलावा नकली सिक्कों की सप्लाई किन लोगों को की जाती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर नकली सिक्कों की पूरी सप्लाई चेन सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *