घूस लेते हुए नगर निगम का अवर अभियंता गिरफ्तार 

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड विजिलेंस ने नगर निगम हल्द्वानी के अवर अभियंता खष्टी बल्लभ उपाध्याय को 25000 की रिश्वत लेते हुए नगर निगम कार्यालय हल्द्वानी में गिरफ्तार कर लिया।

शहर की स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का भुगतान नगर निगम हल्द्वानी की ओर से ठेकेदार को किया जाता है। जिसके लिए अवर अभियंता द्वारा संतोषजनक कार्य होने का एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। ईईसीएल कंपनी के कर्मचारी कई दिनों से नगर निगम में अवर अभियंता के पास इस प्रमाण पत्र को जारी करने के लिए चक्कर लगा रहे थे। मगर अवर अभियंता खष्टी बल्लभ उपाध्याय इस प्रमाण पत्र को जारी करने के लिए पैसों की मांग कर रहा था।  थक हार कर शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रकरण की  विजिलेंस से शिकायत की गई। विजिलेंस के क्षेत्राधिकारी अनिल मनराल के द्वारा एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।  मामले की जांच में शिकायत सही पाई गई , और बृहस्पतिवार को टीम ने अवर अभियंता खष्टी बल्लभ जोशी को हल्द्वानी के  नगर निगम कार्यालय में ही शिकायतकर्ता से ₹25000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोपहर के बाद अवर अभियंता के घर की भी तलाशी ली गई। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *