गैरसैंण। विनायकधार कस्बी नगर पांच किलोमीटर सड़क निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा धरना रविवार 14 वें दिन भी जारी रहा। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे को धरनारत लोगों ने बैरंग वापस लौटा दिया। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे धरनास्थल पर धरना समाप्त करवाने के लिए पहुंचे थे।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि थराली और कर्णप्रयाग दोनों विधानसभाओं के विधायक एक साथ ग्रामीणों के साथ वार्ता करेंगे और जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन देंगे तो ही आंदोलन को स्थगित करने पर विचार किया जा सकता है। एसडीएम संतोष कुमार पांडे ने आंदोलन कार्यों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान संघर्ष समिति के भगवान सिंह, जिला पंचायत सदस्य अवतार पुंडीर आंदोलन के अध्यक्ष हरेंद्र कंडारी खनसर संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष पान सिंह नेगी अनु देवी, तारा, बिमला, हेमा देवी आदि कुशरानी मल्ली, घटबगड़, लामबगड़ आदि गांव की महिलाएं शामिल थी।
कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने रविवार को विनायक धार पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि सरकार की हीलाहवाली के कारण ही 51 साल से यह मार्ग थराली को नहीं मिल पाया है। युग पुरुष शिवानंद नौटियाल के सपनों को साकार करने में भाजपा सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि हमारा छोटा राज्य होने के बावजूद हमें हर छोटी बड़ी जायज मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।