हरिद्वार। कनखल स्थित जगत गुरु आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि देश में कृषि और ऋषि परंपरा मजबूत है, इससे छेड़खानी बर्दाश्त नहीं होगी।
शुक्रवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वरानंद महाराज से मिलने भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने जगतगुरु के स्वास्थ्य का हाल जाना और किसान आंदोलन पर भी बात की।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में ऋषि और कृषि परंपरा दोनों मजबूत है, इनसे जब भी छेड़खानी हुई है तो आंदोलन हुआ है।
उन्होंने नीति नियंताओं से भी यह सवाल किया कि देश की परंपरागत कृषि को बदलने की क्या जरूरत है, और इन्हें कॉर्पोरेट हाथों में देने की क्यों उतावली है।