मुख्यमंत्री के दौरे से कोटद्वार में लगा जाम, महिलायें और बच्चे हुए जाम में परेशान

कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कोटद्वार दौरा गढ़वाल निवासियों को रुला गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई व्यवधान पैदा न हो इसलिए प्रशासन ने मुख्य मार्ग ही बंद कर दिया, जिससे देश के अन्य भागों से अपने घर जा रहे लोग और गढ़वाल से अन्य प्रदेश जा रहे लोग फंसे रह गए।

लोगों ने शिकायत की कि यूपी तक में दस बीस मिनट तक यातायात रोका जाता है, मगर कोटद्वार में घंटों वो भी बिना पूर्व सूचना के यातायात रोकने से महिलाओं और बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

कोटद्वार से एक महिला विधायक हैं मगर उनकी विधानसभा क्षेत्र में ट्रैफिक जाम में फंसी महिलाओं और बच्चों के शौच की व्यवस्था क्या होगी,अगर इतने घंटे ट्रैफिक रोका जाएगा इसकी किसी को फिकर नहीं थी।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि यह हालत तब हैं जब विधायक, कप्तान, उप कप्तान और तहसीलदार महिला हैं, मगर ये महिलायें पद पर काबिज होते ही महिलाओं और बच्चों के प्रति असंवेदनशील हो गई हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *