भारतीय लोकतंत्र के महान पर्व में बड़े उत्साह से शुरू हुआ मतदान, लोगों ने मतदान स्थल से सेल्फी खींच लोगों से वोट डालने की अपील भी की

टिहरी। लोकतंत्र के इस पावन पर्व में सुबह से ही लोग बढ़ चढ़ कर वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।

लोगों का कहना है कि प्रशासन ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की है, ऐसे में इस लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र प्रताप नगर विधानसभा के लिखवार गाँव के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश्वर पैन्यूली ने अपने गाँव में सबसे पहला वोट डाला। मतदान करने के बाद मतदान स्थल पर सेल्फी के साथ उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील भी की।

निर्वाचन आयोग ने लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लेने की अपील की है। 

यह समय वैवाहिक कार्यक्रमों का समय है ऐसे में गौरव कैंथोला जैसे कई दूल्हे मतदान स्थल पर वोटिंग करते हुए देखे जा सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *