राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री गंभीर और मात्र दारोगा सस्पेंड, ये गंभीरता ठीक नहीं: उविपा

कोटद्वार।उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने देहरादून में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं का दोषी राज्य की राजनैतिक व्यवस्था को ठहराया।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि ब्रिगेडियर जोशी की हत्या न केवल निंदनीय है, यह पूरे उत्तराखण्डी समाज पर एक धब्बा है। उन्होंने कहा कि जिस वीर सैनिक का सीना दुश्मन की गोली न छलनी कर सकी उसके सीने में टटपुंजिये की पिस्तौल से चली गोली लगी, इससे बड़ा दुर्भाग्य उत्तराखण्ड का और कुछ नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर गंभीर हों और सब इंस्पेक्टर सस्पेंड किये जायें, ये मुख्यमंत्री की नाकाबिलित का द्योतक है। उन्होंने मांग की कि इस घटना में कप्तान का निलंबन होना चाहिए, ताकि पुलिस बल में सख्त संदेश जा सके। सब इंस्पेक्टर का निलंबन करके मुख्यमंत्री ने अपने बेहद कमजोर मुख्यमंत्री होने का परिचय दिया है।

उन्होंने अधिकारियों के स्थानांतरण अनुकंपा के आधार पर बंद कर नियमों के तहत करने की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *