कोटद्वार। गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक ने भाबर गैस सर्विस के प्रभारी सहित अन्य को स्टॉक में 436 गैस सिलेंडर कम पाये जाने के कारण ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक भाबर गैस सर्विस में फिजिकल स्टॉक और डिजिटल पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के बीच लगभग 436 सिलेंडरों का अंतर पाया गया है. IOCL (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के अधिकारियों ने इस अंतर को पकड़ा और इसे ठीक करने के लिए केवल दो दिन का समय दिया है।
नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि प्रभारी को पूर्व में भी कई बार निर्देशित किया गया था, लेकिन उन्होंने निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया।
महाप्रबंधक ने निर्देशित किया है कि दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें. यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया या स्टॉक का अंतर शून्य नहीं हुआ, तो प्रभारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और लगने वाली पेनल्टी की जिम्मेदारी भी उनकी व्यक्तिगत होगी।