सीबीएसई और एनटीए में भ्रष्टाचार और लीक पर मोदी सरकार की चुप्पी पर उविपा ने जताई गहरी चिंता

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने मोदी सरकार में शिक्षा संस्थानों के गिरते स्तर और प्रतियोगी परीक्षाओं में सालों से हो रहे घोटालों को न रोक पाने पर गहरी चिंता जताई है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि लगातार कई सालों से परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, मोदी सरकार उसे ठीक करने की बात करती है मगर अगले साल फिर वही हाल होते हैं।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि चिंतनीय बात यह है कि मोदी सरकार लगातार छात्रों के हितों से खिलवाड़ कर रही है, अगर देश में जागरूक नागरिक और छात्र न हों तो ये लीक और घोटाले पता भी न चलें। उन्होंने कहा कि किसी संस्थान विशेष को लाभ देने के लिये नियमों में बदलाव और ब्लैकलिस्टेड कम्पनियों को फिर से जिम्मेदारी देकर मोदी सरकार ने अपने उद्वेश्य सार्वजनिक कर दिये हैं जो चिंतनीय हैं 

एडवोकेट जोशी ने कहा कि योगी सरकार द्वारा लीक और घोटाले का विरोध करने वाले छात्रों की गिरफ्तारी और कोचिंग संस्थानों को सील किया जाना अघोषित तानाशाही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गाँधी ने कम से कम तानाशाही की घोषणा तो की थी, ये तो बिना घोषणा के ही तानाशाही कर लोकतांत्रिक तरीके से भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे आवाज को दबाना चाहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *