उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने वर्ष 2001-02 बैच के पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड के पे स्केल देने की मांग की

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने वर्ष 2001- 02 बेच  के पुलिसकर्मियों को रूपये 4600 ग्रेड पे के स्केल को देने की मांग की। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि वर्ष 2001–2002 बैच के पुलिसकर्मियों को 20 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने के बाद ₹4600 ग्रेड पे दिया जाना चाहिए।

जोशी ने कहा कि इस संबंध में तत्कालीन विधायक एवं वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 मई 2021 को स्वयं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मांग का समर्थन किया था और 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मियों को ₹4600 ग्रेड पे दिए जाने का अनुरोध किया था। इसलिए सरकार को अपने पूर्व आश्वासन एवं घोषणा के अनुरूप इस मांग को शीघ्र लागू करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *