देहरादून। उपनल कर्मियों के साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ उपनल कर्मियों ने रविवार को एकता विहार में प्रदर्शन कर धरना दिया। उपनल कर्मी मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
साथ ही साथ उन्होंने भाजपा से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसएलपी वापस लेने की मांग भी की।
उपनल कर्मियों की मांग है कि उनके मानदेय में 20% की बढ़ोतरी की जाए। किसी भी उपनाल कर्मचारी की सेवा यूं ही समाप्त न की जाए।
5 साल से अधिक तक किसी पद पर काम कर चुके उपनल कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
प्रयोगशाला सहायकों को उच्च शिक्षा की तरह कुशल श्रेणी में बदल जाए।
उपनल संयुक्त मोर्चे के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि आंदोलन को सभी उपनल कर्मचारियों के साथ विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। यदि उनकी मांगों पर सोमवार तक निर्णय नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन उग्र करने को बाध्य होंगे।