इलाहाबाद। सेना की उत्तरी कमान ने रेड ईगल डिवीजन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सैन्य स्टेशन में आयोजित अलंकरण समारोह में अपने वीर और प्रतिष्ठित 58 सैनिकों और 64 यूनिटों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान ने भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों को उनके निःस्वार्थ कर्तव्य परायणता से परे उनकी बहादुरी के लिए वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया।
यूनिटों को राष्ट्र की विशिष्ट सेवा, बहादुरी एवं उनकी असाधारण कार्य और अद्वितीय उपलब्धियों के लिए जीओसी-आईएन-सी यूनिट प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गये।
समारोह के दौरान वीरता के लिए 45 सेना मेडल, विशिष्ट सेवा के लिए तीन सेना मेडल, एक युद्ध सेवा मेडल और 09 विशिष्ट सेवा मेडल सहित 58 पुरस्कार विजेताओं को मेडल प्रदान किए।
इसके अलावा 64 यूनिटों को यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।